Kohramlive desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में 21 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी। वहीं सात दिन बैंकों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की वजह से कोई काम नहीं हो सकेगा।
RBI की तरफ से बैंक को दी जाने वाली छुट्टियां उनके क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित की जाती है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। वहीं बाकी के दिन हर राज्य के हिसाब से छुट्टियों का एलान किया गया है। कुल मिलाकर पूरे देश में अक्टूबर में कुल 21 दिन ऐसे होंगे जब अलग-अलग जगहों पर बैंके बंद रहेगी। अगले महीने गांधी जयंती के अलावा दुर्गा पूजा का त्योहार है, जो देश के लगभग हर हिस्से में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है।
यहां देखें अक्टूबर 2021 में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां
1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
अक्टूबर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)












