spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यूपीए की बैठक के बाद बोले सीएम हेमंत- राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi: सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्रियों एवं विधायकों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता वाली यह बैठक राज्य के विकास को लेकर कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। बैठक में मंत्री एवं विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रवार कम बारिश की वजह से सुखाड़ की स्थिति पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सत्ता पक्ष के मंत्रियों एवं विधायकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा सहयोग किए जाने का भरोसा दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। बिना कोई भेदभाव के राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के लिए मिलजुल कर काम करना है। राज्य में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार की हर योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तथा विकास की बाट जो रहे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में इनकी रही उपस्थिति..

बैठक में मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव,  सत्यानंद भोक्ता, चंपाई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल,  मिथिलेश ठाकुर,हफीजुल हसन अंसारी, सांसद विजय हांसदा, विधायक  सीता सोरेन, विधायक  लोबिन हेंब्रम,  सविता महतो, मथुरा प्रसाद महतो,
दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, रामदास सोरेन,  संजीव सरदार,  मंगल कालिंदी,  निरल पुरती,  सुखराम उरांव,  दशरथ गागराई,  विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो,  भूषण तिर्की,  बैद्यनाथ राम, प्रदीप यादव,दीपिका पांडे सिंह, उमाशंकर अकेला,  अंबा प्रसाद, श्री जय मंगल, सोनाराम सिंकू, राम चंद्र सिंह समेत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Sonam Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नीतू कपूर ने शेयर की गुडन्यूज

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: