spot_img

बैंक मैनेजर और चपरासी धरा गये, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बस्ती में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन पास करने के बदले घूस मांगने वाले ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत दो लोगों को CBI ने रंगे हाथों दबोच लिया। CBI ने बताया कि यूपी ग्रामीण बैंक की मखौड़ा धाम शाखा, बस्ती के ब्रांच मैनेजर नवीन सिंह कुलदीप और चपरासी के रूप में काम करने वाले निजी व्यक्ति अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। बीते 5 जनवरी को एक पीड़ित ने CBI से शिकायत की। CBI को बताया गया कि उसने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बेरटा शाखा से 5 लाख रुपये के लोन के लिये आवेदन किया था। लोन स्वीकृत भी हो गया और 2 लाख 72 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई। इल्जाम है कि लोन की शेष राशि जारी करने के बदले ब्रांच मैनेजर ने चपरासी के माध्यम से 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की शिकायतकर्ता को यह कहकर डराया गया कि अगर उसने पैसे नहीं दिये, तो बाकी लोन राशि रोक दी जायेगी। शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने 6 जनवरी को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़े गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...