Delhi : दिल्ली के रंगपुरी में छुप-छिपा कर रह रहे बांग्लादेशी एक परिवार को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया। बांग्लादेशी जहांगीर बॉर्डर पार कर जंगल के रास्तों और एक्सप्रेस ट्रेनों के सहारे भारत में घुस गया और उसके बाद दिल्ली आ गया। यहां कुछ साल रहकर वापस चला गया और फिर बॉर्डर पार कर जंगल के रास्ते परिवार को लेकर दिल्ली आ गया। पकड़े जाने के बाद जहांगीर ने यह कबूल किया कि वह बांग्लादेश के ढाका का रहनेवाला है। वह अपनी पत्नी परिना बेगम और छह बच्चों के साथ दिल्ली में पहचान छुपा कर रह रहा था। उनके बच्चों के नाम अहिद, जाहिद, वाहिद, सिराजुल, बेटी फातिमा और आशिमा है। वह मूल रूप से बांग्लादेश के मदारीपुर के केकरहाट गांव का रहनेवाला है। भारत खासकर दिल्ली में छुप-छुपाकर रह रहे बांग्लादेशियों की खोज में जुटी स्पेशल पुलिस टीम को जहांगीर के बारे में पता चला था। उसने शुरू में पुलिस को बताया कि वह बंगाल का रहनेवाला है। पुलिस की एक टीम को बंगाल भेजा गया, पर जहांगीर द्वारा दिया गया पता फर्जी निकला। इसके बाद जहांगीर ने सच्चाई उगल दी।
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार











