spot_img

करो या मरो के मुकाबले में हार गया बांग्‍लादेश, अंतिम गेंद पर ऐसे जीता इंडीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टी-20 वर्ल्ड कप के करो या मरो मुकाबले में वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश को 3 रनों से हरा दिया। सांस रोकने वाली इस मैच में अंतिम गेंद तक रोमांच बना रहा। जीत के लिए बांग्‍लादेश को अंतिम गेंद पर 4 रन बनाने थे। लेकिन बॉलर ने सटिक बॉल डाला और बांग्‍लादेश हार के साथ ही सेमिफाइनल की रेस से भी बाहर हो गया।
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए WI ने 142/7 का स्कोर बनाया। निकोलस पूरन 40 टॉप स्कोरर रहे। BAN के लिए मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट चटकाई।

143 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए BAN की टीम एक समय मैच जीतती नजर आ रही थी। मगर अंतिम के दो ओवरों में पूरे खेल की तस्वीर बदल गई। 12 गेंदों पर बांग्लादेश को 22 रनों की दरकार थी, लेकिन 19वें ओवर में ड्वेन ब्रावो ने बांग्‍लादेश का 1 विकेट गिरा दिया। अब टीम को 6 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम टीम 9 रन ही बना सकी और मुकाबला 3 रन से हार गई।

टारगेट का पीछा करते हुए BAN की शुरुआत खराब रही। शाकिब अल हसन (9) बनाकर आंद्रे रसेल के शिकार बने। अगले ही ओवर में जेसन होल्डर ने नईम (17) को बोल्ड कर WI को दूसरी सफलता दिलाई। BAN का तीसरा विकेट सौम्य सरकार (17) के रूप में गिरा और ये कामयाबी अकील हुसैन ने टीम को दिलाई। मुशफिकुर रहीम (8) की विकेट रवि रामपॉल की झोली में आई।

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...