spot_img
spot_img

बकरीद 29 जून को, “टीपू सुल्तान” की खूब हो रही है चर्चा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इस साल कुर्बानी का पर्व बकरीद 29 जून को मनाया जायेगा। बकरीद को लेकर बकरे का बाजार सज गया है। राजधानी से लेकर इससे सटे ग्रामीण इलाकों में 19 हजार से लेकर सवा लाख तक के बकरे मिल रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा टीपू सुलतान नाम के एक बकरे की खूब चर्चा हो रही है। वहीं बाजार में कई स्टार के नाम के बकरे को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। टीपू सुलतान नाम के बकरे के मालिक ने मीडिया को बताया कि बकरे की कद काठी को देखकर उसकी कीमत सवा लाख रुपये रखी गई है। इस बकरे की खासियत यह है कि यह जमीन पर फेंका हुआ खाना नहीं खाता है। इसको हाथ में या फिर बर्त्तन में खिलाना पड़ता है। ऐसे बकरे को तैयार करने में भी खूब खर्चे हो जाते हैं।

इधर, ओरमांझी से हमारे प्रतिनिध ने बताया कि बकरीद को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मौजूद पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि किसी भी हालत में शांति व्यवस्था में खुरेंच नहीं लगनी चाहिये। त्योहार आपसी प्रेम का प्रतिक होता है। सिल्ली DSP कीस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी। समाजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। वहीं उप प्रमुख रिजवान अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारे और मेल मिलाप से बकरीद त्योहार मनाये। बैठक का संचालन पूर्व उप प्रमुख जय गोविंद साहू ने किया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी, तौहिद आलम, तुलसी खरवार, मुमताज आलम, बाहल पाहन, नाजिर खान, अशोक गुप्ता, राधा चरण सिंह, सलीम अंसारी, अंजित महतो, सत्यनारायण तिवारी, खालिक खान, मोबारक अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :43 प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं को भेजा गया जिलों में, देखें पूरी लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग और दुमका को मिले नये कमिश्नर….

इसे भी पढ़ें :पटना के लिए रवाना हुई रांची-पटना वंदे भारत, लोगों ने लगाये वंदे मातरम् के नारे

इसे भी पढ़ें :ICC World Cup 2023 का Schedule जारी, देखें…

इसे भी पढ़ें :देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

इसे भी पढ़ें :गर्वनर और CM से समारोह में शामिल होने का DRM ने किया आग्रह

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर उतारा मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें :देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...