नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर जारी है। कब कौन संक्रमित हो जाए पता ही नहीं चलता। अब तिहाड़ जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन भी कोरोना पॉजिटिव हो गये। शहाबुद्दीन को तिहाड़ की 2 नंबर जेल की हाई सुरक्षा सेल में रखा गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन की कल रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीडीयू अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां अभी उसकी हालत स्थिर है।
Read More : कल से झारखंड में क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
कोरोना से दिल्ली की हालत खराब है। दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीज परेशान हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके केंद्र सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के कई अस्पतालों में कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है।
Read More : BIG BREAKING : 22 से 29 अप्रैल तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सीएम Hemant Soren ने किया ऐलान (VIDEO)
Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम












