Kohramlive : बिहार जा रही ट्रेन का भयानक एक्सीडेंट हो गया। यह बड़ा रेल हादसा तमिलनाडु में हुआ। यहां मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस(12578) मालगाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद करीबन 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गये। वहीं कुछ डिब्बों में आग भी लग गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इस एक्सीडेंट में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तब हुआ जब बागमती एक्सप्रेस तिरुवल्लूर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन यहां कवारैपेत्तई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है। वहीं खबर लिखे जाने तक राहत बचाव कार्य जारी था। घटना के बाद दो हेल्पलाइन नंबर 04425354151, 04424354995 जारी किये गये हैं।
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई।
मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से… pic.twitter.com/Qj6sdlmavZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
#WATCH तमिलनाडु: मैसूर से दरभंगा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारैपेत्तई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोग घायल हुए हैं। मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल चेन्नई सेंट्रल से रवाना हो गए हैं:… pic.twitter.com/Xg4Q36x6We
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें
इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें रतन टाटा
इसे भी पढ़ें : ये दो निर्दलीय विधायक सरकार को देंगे समर्थन
इसे भी पढ़ें : रतन टाटा ICU में!
इसे भी पढ़ें : JMM ला रही नई योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, अगर…
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर






