Kohramlive : सुबह ऑफिस में जोश से काम शुरू होता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता है, गर्दन अकड़ती है, कंधे झुकते हैं और पीठ में टीसता दर्द उठता है। अगर आप भी इस रोजाना की कहानी के किरदार हैं, तो ये 5 Tips आपकी जिंदगी बदल सकते हैं।
1. पोश्चर ही है असली बॉस
कुर्सी पर सीधा बैठें।
कमर पीछे टिका हो।
पैर ज़मीन पर सपाट हों।
स्क्रीन आंखों के सामने हो।
2. हर घंटे खुद को “ब्रेक” दीजिये
हर 45-60 मिनट पर उठिये।
5 मिनट टहलिये, पानी पीजिये या स्ट्रेच कीजिये।
3. डेस्क पर ही करें हल्की स्ट्रेचिंग
गर्दन घुमाइये, कंधों को ऊपर-नीचे कीजिये।
हाथ ऊपर ले जाकर पीठ पीछे मोड़ें।
4. पानी पीते रहिये, ये पीठ की हड्डियों का साथी है
हाइड्रेटेड रहेंगे तो स्पाइन की डिस्क स्वस्थ रहेंगी।
5. चेयर का करें सही “इंटरव्यू”
एर्गोनोमिक चेयर लें।
जो आपकी पीठ, गर्दन और कमर को सही सपोर्ट दे।
नोटः यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिये है। गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।








