spot_img

बाबूलाल मरांडी बोले, ”वाहवाही पुलिस ने लूटी, बच्चे बजरंग दल ने ढूंढे”…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लापता बच्चों की बरामदगी को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि 12 दिनों से लापता बच्चों की सही-सलामत खोज निकालने का पूरा श्रेय पुलिस ने खुद ले लिया, जबकि असल में यह काम बजरंग दल के युवाओं ने किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुये बाबूलाल मरांडी ने लिखा “पुलिस ने मेहनत की, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन अंततः बच्चों को ढूंढने का काम बजरंग दल के युवाओं ने किया। इसके बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका नाम तक नहीं लिया गया। यह बेहद घटिया सोच है।” उन्होंने बजरंग दल के युवाओं सचिन प्रजापति, बबलू साहू, सन्नी और उनके साथियों की खुले दिल से तारीफ करते हुये उनकी दिलेरी को काबिल-ए-तारीफ बताया। मरांडी ने कहा कि पुलिस को चाहिये कि इन युवाओं को बुलाकर सम्मानित करे, ताकि आगे भी समाज के लोग ऐसे मामलों में आगे आयें। उन्होंने कहा कि दूसरों की मेहनत और पहचान हड़पना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को भी धरातल की सच्चाई जानकर अपनी पोस्ट में संशोधन करना चाहिये। इधर, रांची के धुर्वा क्षेत्र से बीते 2 जनवरी से लापता दो मासूम अंश कुमार राय एवं अंशिका कुमारी को 13वें दिन, यानी 14 जनवरी को रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित पहाड़िया जहाने से खोज निकाला गया। बजरंग दल रामगढ़ जिला ने बच्चों की तलाश के लिये व्यापक अभियान चलाया था। गुलगुलिया व मांग खाकर जीवनयापन करने वाले लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई। इसी कड़ी में बजरंग दल चितरपुर के युवाओं ने गुलगुलिया दंपति के पास दोनों बच्चों को देखा और तुरंत कार्रवाई की। बजरंग दल के युवाओं ने दोनों बच्चों और गुलगुलिया दंपति को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया। सुने क्या बोले बजरंग दल के नेता….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...