Ranchi : फागुन के इस माह में इस बार राजधानी रांची में बाबा श्याम का गजब का नजारा होगा। श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव की तैयारी में जुटे श्री श्याम परिवार की तरफ से 11 एवं 12 फरवरी को ”श्री श्याम हवेली” का दरबार मेन रोड में दुर्गा बाड़ी में सजेगा। श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव की शुरूआत भव्य शोभायात्रा से होगी। संस्था के पवन शर्मा और मंटू जालान ने साझा तौर पर बताया कि 11 फरवरी को दिन के 2 बजे से लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी। 251 महिला एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेषभूषा में श्याम प्रभु के पवित्र निशान लेकर चलेंगे। शोभायात्रा में बाबा श्याम के भजनों की गंगा बहेगी। वहीं सजे-संवरे रथ पर बाबा श्याम की मनोहारी झांकी होगी। रथ के आगे पवित्र निशान लिये पंच प्यारे होंगे। यह शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चैक, रांची विश्वविद्यालय, शहीद चौक होते हुए महोत्सव स्थल “श्री श्याम हवेली” दुर्गा-बाड़ी पहुंचेगी।
पवन शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को श्री श्याम हवेली दुर्गा बाटी में सुबह 6 बजे गणेश पूजन एवं अखंड ज्योत के साथ महोत्सव की शुरूआत होगी। श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा। वहीं मनोहारी झांकी सजाई जायेगी। बाबा को छप्पन भोग लगाया जायेगा। 501 महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा। दिन के 1 बजे भजनों की गंगा बहेगी। देश के विभिन्य राज्यों से मशहूर भजन गायक इस महोत्सव शिरकत करेंगे। इसमें मुख्य रूप से गोरखपुर के हरि महेन्द्र पाल सिंह रोमी, कोलकाता के सौरभ शर्मा एवं जयपुर की सुश्री उमा लहरी भजनों की गंगा प्रवाहित करेगी। महोत्सव में सबसे अलग नजारा श्री श्याम प्रभु संग खेले जाने वाली पुष्पों की होली होगी। खूब रंग और धूम मचेगा। कोलकाता के मशहूर कन्हैया झा एवं उनके साथी भी मौजूद रहेंगे। रविवार की रात 10 बजे 51 विवाहित जोड़ों द्वारा श्री श्याम प्रभु की महाआरती की जायेगी। इसके साथ ही महोत्सव का समापन हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल
इसे भी पढ़ें :बाराती-शराती में मारधाड़, दूल्हा-दुल्हन भी धुनायें…देखें क्यों






