Ranchi : युवा जागृति मंच ने कोकर जतरा टांड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस पावन अवसर पर मंच ने बच्चों के लिये अनेकों रोचक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बड़े बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी को उपहार स्वरूप भेंट दी गई। कार्यक्रम की सफलता में शिव कुमार पासवान, राजेश कुमार पासवान, नंदकिशोर पासवान उर्फ नंदू, सुशील विश्वकर्मा, अमित पासवान उर्फ गुड्डन, राजू पासवान, विशाल कुमार, राम संजय कुमार राम, राज कुमार पासवान, सूरज कुमार पासवान जैसे प्रमुख कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में पासवान कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष राजू राम, समाजसेवी संतोष महतो और रामेश्वर मांझी मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर खुशियों की मुस्कान लेकर आया। वहीं, यह बाबा साहेब के आदर्शों और उनके संघर्षों को याद करने और उनका अनुसरण करने का एक सुंदर अवसर था।
कोकर में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, बच्चों के लिये खास… देखें वीडियो #Kokar #AmbedkarJayanti #Ranchi pic.twitter.com/J501GkEzf2
— KohramLive (@KohramLive) April 14, 2025









