Ranchi : वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम, दावोस की वैश्विक चौपाल पर झारखंड ने अपने विजन 2050 की तस्वीर दुनिया के सामने रखी तो उसकी सोच को देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में शुमार अजीम प्रेमजी का खुला समर्थन मिला। विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की इस दूरदर्शी पहल की खुले दिल से सराहना की। अजीम प्रेमजी ने कहा कि ”यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखंड राज्य अपने विकास को लेकर गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है। ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ की यह सोच आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।” उन्होंने झारखंड सरकार के साथ अपने अनुभव को
सहयोगपूर्ण, सक्रिय और सकारात्मक बताया और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि “अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड में एक मेडिकल कॉलेज, 1300 बेड का अस्पताल और एक विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है। यह एक बहुत बड़ा निवेश है और हमें राज्य सरकार से निरंतर सहयोग मिला है। अजीम प्रेमजी ने भारत और दुनिया भर के निवेशकों से अपील की “मैं निवेशकों का स्वागत करता हूं कि वे झारखंड में निवेश करने पर गंभीरता से विचार करें।”
झारखंड की सोच को अजीम प्रेमजी ने सराहा…
Date:










