spot_img
spot_img

आयुष्मान योजना शुरू, अब 10 लाख तक मुफ्त इलाज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अब बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। राजधानी में आयुष्मान भारत योजना को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच शनिवार को इसको लेकर समझौता हुआ। इसके तहत देशभर के 30957 अस्पतालों में इलाज की सुविधा है, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। 1961 बीमारियों का कवर करेगी। अब इलाज मनपसंद अस्पताल में संभव हो सकेगा। दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव और केंद्र सरकार के अधिकारी ने इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर CM रेखा गुप्ता, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और सभी सात सांसद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली में महंगे इलाज का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। आयुष्मान योजना के लागू होने से लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे। पहले चरण में 2.35 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। 10 अप्रैल से कार्ड वितरित किये जायेंगे। वहीं, जेपी नड्डा ने इसे बताया ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा  “मोदी जी का 9 साल पुराना सपना आज साकार हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आज दिल्ली में भी लागू हो गई है। इस साल 70 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को भी 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलेगा।”

योजना से जुड़ी अहम बातें

  • योजना के पहले चरण में AAY और PRS राशन कार्ड धारक शामिल
  • दिल्ली में इस योजना से 36 लाख लोग लाभान्वित होंगे
  • अगले एक महीने में 1 लाख परिवारों को सुविधा मिलेगी

बड़े अस्पताल भी योजना के दायरे में

मैक्स, अपोलो, मेदांता जैसे अस्पतालों को शामिल करने की तैयारी, इन्हें 30% तक विशेष टैरिफ दिया जा सकता है।

कौन उठा सकता है लाभ?

  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड धारक
    • परिवार: 66,281 | लाभार्थी: 2,72,248
  • प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (PRS) कार्ड धारक
    • परिवार: 1,68,114 | लाभार्थी: 7,63,904
  • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति

बिना कार्ड वालों को करना होगा थोड़ा इंतजार

जिनके पास AAY या PRS कार्ड नहीं है, उन्हें योजना में शामिल होने के लिए आगे के चरणों तक प्रतीक्षा करनी होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...