spot_img
spot_img
spot_img

Audi ने लॉन्च की न्‍यू ‘स्पेशल’ SUV, जानिए कीमत व फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ऑडी इंडिया ने क्यू5 एसयूवी (Audi Q5) का नया स्पेशल एडिशन लॉन्‍च किया है। टेक्नोलॉजी ट्रिम पर बेस्ड इस स्पेशल एडिशन को सीमित संख्या में सेल करने की बात कही जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.05 लाख रुपये है। इसका स्पेशल एडिशन, रेगुलर टेक्नोलॉजी वेरिएंट की तुलना में लगभग 84,000 रुपये महंगा है।

रेगुलर मॉडल की तुलना में कॉस्मेटिक चेंज

ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन में रेगुलर मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसे ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज के साथ दो कलर ऑप्शन- आइबिस व्हाइट और डिस्ट्रिक्ट ग्रीन में लाया गया है। ग्रिल पर ऑडी के लोगो, विंग मिरर, रूफ रेल और टेलगेट पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाता है। इसमें नए ग्रेफाइट ग्रे फिनिश के साथ 5-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

इसमें नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 8.3 इंच का ऑडी एमएमआई इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेमोरी फंक्शन और ऑटो फोल्डिंग फीचर वाले आउटसाइड मिरर, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग वाला स्मार्टफोन माउंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, वॉलनट ब्राउन इंटीरियर इनले और डैम्पिंग कंट्रोल के साथ अडेप्टिव सस्पेंशन भी मिलेगी।

7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

रेगुलर मॉडल के समान ऑडी Q5 स्पेशल एडिशन में 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जुड़ा होगा। यह 249bhp की पीक पावर और 370Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। एसयूवी ऑडी के क्वाट्रो एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम और ऑडी ड्राइव सेलेक्ट के साथ कई मोड्स- कम्फर्ट, डायनेमिक, इंडिविजुअल, ऑटोमैटिक और ऑफ-रोड के साथ आती है।

इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट

इसमें 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, स्पीच रिकग्निशन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, एंटी-ग्लेयर के साथ ऑटोमैटिक डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, रिवर्सिंग कैमरा के साथ पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें :रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : 20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें

इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :जम्‍मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 हजार रुपये तक के बजट में मिल रहे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी...

पुलिस अंकल, “मम्मा ने पापा को मा’र डाला,”जानें क्यों…

UP : करीब नौ साल पहले लव मैंरिज कराने...

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा फैसला, मीडिया की एंट्री पर रोक…

Kohtramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...