Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा में आज एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर यह जता दिया कि उनमें पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया। खबर है कि डोरंडा में एक जमीन पर दावेदारी को लेकर दो गिरोह में टसल चल रहा है। इल्जाम है कि जिस बदमाश के गुर्गों पर फायरिंग कर दहशत कायम कर दी, उसका सरगना जिला बदर है। कुछ लोगों का कहना था कि जिला बदर दागी किस्म के युवक के इशारे पर ही फायरिंग की गई। यह घटना बुधवार की शाम डोरंडा के धोबी मोहल्ला में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। पुलिस का दावा है कि गोली चलाने वाले बदमाशों के नाम और ठिकाने के बारे में क्लू मिल गया है, उन्हें किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस का कहना है कि कुछ रोज पहले इसी दोनों गुट के बीच जमीन को लेकर लफड़ा हुआ था, तब डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मिस्त्री मोहल्ला में फायरिंग की गई थी, इस फायरिंग में एक बेकसूर बच्चे को गोली लग गई थी। इलाज के बाद बच्चे की हालत ठीक हुई। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की खोज में जुटी हुई थी।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…
इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…
इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति, रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…






