spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चा*कू और फावड़े से कॉन्सटेबल पर तब तक किया वा*र, जब तक…

Date:

spot_img
spot_img

UP : छुट्टी में घर आये पुलिस कॉन्सटेबल अनिल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उस पर चाकू और फावड़े से ताबड़तोड़ वार किये गये। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इल्जाम है कि कॉन्सटेबल अनिल कुमार की हत्या उनके ताऊ दर्शन ने अपने नाती के साथ मिलकर की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कांड में इस्तेमाल खून से सना चाकू और फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दिवंगत जवान अनिल कुमार मथुरा में पोस्टेड थे। वह वहां CO की गाड़ी चलाते थे। अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ वे मथुरा में ही रहते थे। बीते कल वह छुट्टी लेकर अपने गांव आये थे। उन्हें यहां आलू की खुदाई करानी थी। उनका गांव यूपी के इटावा के सैफई थाना के गोपेपूरा में है। बीती शाम उनका अपने ताऊ दर्शन के साथ ट्यूबवेल पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी। इसके बाद दर्शन और उसके नाती ने सिपाही पर चाकू और फावड़े से हमला कर दिया। वे तब तक उसे मारते रहे जब तक प्राण निकल नहीं गये।

SSP संजय कुमार ने बताया कि सिपाही के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान है। मामले में ताऊ दर्शन सिंह और उसके नाती को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :

उफनाई कोयल नदी, सड़कें टूटीं, कई गांवों का संपर्क कटा

Palamu : झारखंड के पलामू और लातेहार में मूसलाधार...

ह’त्या के बाद उबला गिरिडीह…

Giridih : सुबह की पहली रोशनी थी। लेकिन सड़क...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में एडमिट…

Kohramlive : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत...

SSP का सख्त आदेश, रांची के होटल-लॉज में विशेष जांच

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में सुरक्षा...

BCI को फटकार, CJI बोले… यह छात्रों और मेरे बीच का मामला है

Kohramlive : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: