- हमले के बाद भागने में कामयाब रहे आतंकी, सर्च अभियान जारी
कोहराम लाइव डेस्क : जम्मू कश्मीर के कुलगाम गश्ती कर रहे सुरक्षाबलों के चेक पोस्ट पर आतंकी हमले की सूचना है। इसमें 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए आर्मी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ये हमला तब हुआ जब सुरक्षाबल के जवान शमसीपोरा हाईवे पर गश्त कर रहे थे। हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए। बताया जाता है कि घायल जवानों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग प्रेमिका के साथ ऐसी बेवफाई कि कांप जाती है रूह…
पिछले हफ्ते पुलिस पर ग्रेनेड से हुआ था हमला
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीते 22 जनवरी को आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकियों ने शहर से पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, गिर गया छज्जा, और…












