West Bengal : उत्तर 24 परगना में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजू केवट के परिवार से मिलने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर कार पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। ममता के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर’ कहकर नारे भी लगाये। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये। उन्होंने कहा, “अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता। हम सभी मारे जा सकते थे।” उन्होंने दावा किया कि घटना के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी।
#WATCH बैरकपुर। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी गाड़ी पर बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया… मेरी गाड़ी पर इतना हमला किया गया कि अगर मैंने कांच खोला रखा होता है तो मेरा सिर फट जाता, हम सभी लोग मर जाते। ऐसा पुलिस के सामने हुआ। हमने कभी भी ऐसा हमला नहीं देखा… पुलिस भाजपा… pic.twitter.com/eYETa0vZ1k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026















