Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हावड़ा के सरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार शाम एक महिला जूनियर डॉक्टर पर हमला हुआ। उसके साथ मारपीट की गई, गालियां दी गई और यहां तक कि दुष्कर्म की धमकी तक दी गई। अस्पताल की दीवारें सिहर उठीं और सफेद कोट के भीतर की हिम्मत कांप गई। पुलिस के मुताबिक, खारिया माइनापुर की एक गर्भवती महिला को सोमवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम होते-होते मरीज की हालत खराब हो गई, जिस कारण डॉक्टर पूरी शारीरिक जांच नहीं कर सकीं। इसी बीच मरीज के परिजन, जो खुद ट्रैफिक होम गार्ड हैं, उनके एक पड़ोसी ने डॉक्टर से सवाल-जवाब शुरू कर दिये। बात बढ़ी, आवाजें ऊंची हुई और फिर हिंसा में बदल गई। डॉक्टर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। उनका हाथ मरोड़ा गया, थप्पड़ मारा गया, वहीं, इल्जाम है कि आरोपियों ने रेप की धमकी तक दी। उन्होंने कहा, “अगर अस्पताल से बाहर गई, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।” यह सुनकर अस्पताल स्टाफ सन्न रह गया। वार्ड मास्टर ने तत्काल पुलिस चौकी को सूचना दी। मिनटों में पुलिस पहुंची, डॉक्टर को उलूबेरिया थाना ले जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रैफिक होम गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अब CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। एक आला पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि डॉक्टर को न्याय मिले। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…





