CO साहिबा पर ह’मला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मधेपुरा के आलमनगर का आसमान तप रहा था, पर उस तपिश से भी ज्यादा गर्म भावनायें थी, गुस्सा और अहंकार। CO दिव्या कुमारी अपने सरकारी आवास में बैठी फाइलों में उलझी थी, तभी दरवाजा धड़ाम से खुला। अंदर आये विनय पटेल का आक्रामक मूड देख उसे रोका-टोका गया, तब उसने कहा, “क्यों रोकोगे मुझे? मुझे हिसाब चाहिये!” उसका हाथ CO साहिबा की कलाई पर कस गया। दिव्या कुमारी चीख उठीं। वो छुड़ाने लगीं, लेकिन इस बीच उनके चेहरे और हाथ पर वार हो चुका था। आवाज सुनकर दौड़े सुरक्षाकर्मी छतीश राम और डाटा ऑपरेटर। लेकिन विनय पटेल ने उन पर भी हमला कर दिया। गालियां, जातिसूचक शब्द और धमकियां, सबकुछ उस पल का हिस्सा बन गये। CCTV ने इस पूरी वारदात को कैद कर लिया। जख्मी हालत में CO और सुरक्षाकर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस ने तत्काल विनय पटेल को दबोच लिया।

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...