Ranchi : CM हेमंत सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पहुंचे। यहां आयोजित 219वें उर्स में शामिल होकर उन्होंने परंपरा के अनुसार चादरपोशी की। CM ने राज्य में सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षायें प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। CM ने राज्य में सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा मजबूत होने की कामना की। उन्होंने उर्स में शामिल अकीदतमंदों और राज्यवासियों को शुभकामनायें भी दीं।
















