Ranchi : रांची के एक थाने का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब एक युवती ने थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 23 साल की कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कंचन कुमारी पलामू के शहर थाना क्षेत्र के निमिया की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार वह श्यामलाल मेहता की पुत्री हैं। सूत्रों के अनुसार, कंचन कुमारी थाना परिसर पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान सरकारी काम में भी बाधा डाली गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी। इसके बाद कंचन को अरेस्ट कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के दौरान क्या हुआ, किन परिस्थितियों में कथित मारपीट हुई और सरकारी कार्य में किस तरह बाधा पहुंची, इन तमाम बिंदुओं की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।







