Giridih : 14 हजार रुपये की राशि रिलीज करने के नाम पर 2 हजार घूस मांगने वाले केसवारी पंचायत के रोजगार सेवक अनीश कुमार को अरेस्ट कर लिया गया। अनीश को धनबाद से गिरिडीह गई ACB की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। केसवारी पंचायत गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। रोजगार सेवक अनीश पर इल्जाम है कि उसने दीदी बाड़ी फसल योजना के तहत मिलने वाली राशि की निकासी के लिये पार्वती देवी से घूस मांगे थे। पार्वती ने घूस देने से साफ मना कर दिया था। पार्वती के बेटे टेकलाल मंडल ने इस बारे में धनबाद ACB टीम से शिकायत कर दी। ACB पूरे मामले का सत्यापन किया। इल्जाम सही निकलने के बाद पंचायत के रोजगार सेवक अनीश को धर दबोचा गया। उसे जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें :भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, जापान बुरी तरह से हारा… जानें
इसे भी पढ़ें :जुआरियों में मचा तहलका… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाले कपल की गांव में फजीहत… देखें
इसे भी पढ़ें :पेसा कानून को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली अधिकार यात्रा…
इसे भी पढ़ें :निजी न्यूज चैनल और यूट्यूबर पर FIR… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाले कपल की गांव में फजीहत… देखें
इसे भी पढ़ें :आकाश में बड़े-बड़े तारे, फिर शोर क्यों नहीं सुनाई देता? इंट्रेस्टिंग फैक्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में सीएम हेमंत ने की शिरकत, क्या बोल गये… जानें










