spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आकाश में बड़े-बड़े तारे, फ‍िर शोर क्‍यों नहीं सुनाई देता? इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : धरती पर खूब शोर सुनाई देता, बगल से कोई गाड़ी गुजर जाये तो लगता है कान फट जायेगा। लेकिन, अंतर‍िक्ष में ऐसा शोर क्यों नहीं सुनाई देता? वहां तो धरती से भी बड़े-बड़े तारे चक्‍कर काटते रहते हैं, कई तारों की तो स्‍पीड सुपरफास्‍ट होती है। इसके बावजूद कोई आवाज हमें क्‍यों सुनाई नहीं देती? इसकी वजह काफी इंट्रेस्टिंग है।

वायुमंडल न होने की वजह से ऐसा

जब इतने ग्रह, तारे हैं और पूरी स्‍पीड के साथ चक्‍कर काटते रहते हैं तो फ‍िर आवाज क्‍यों नहीं आती? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे का वजह बेहद खास है, दरअसल, अंतर‍िक्ष में कोई वातावरण नहीं है, जिसकी वजह से शोर सुनाई नहीं देती। कोई भी ध्‍वन‍ि तभी हमारे तक पहुंच सकती है जब उसे ले आने के लिए कोई माध्‍यम हो। धरती पर वायुमंडल इसका माध्‍यम बनता है, इसल‍िए कोई भी आवाज हमें सुनाई देती है। मगर स्‍पेस में वायुमंडल न होने से ध्‍वन‍ि को माध्‍यम नहीं मिल पाता, इसल‍िए आवाज सुनाई नहीं देती।

तारों की स्‍पीड 600 किलोमीटर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वैज्ञानिकों के रिसर्च के बाद यह कहा गया था कि स्‍पेस में भी गुरुत्‍वाकर्षण तरंगें होती हैं। इनकी वजह से ब्रम्‍हांड में हमेशा काफी तेज ध्‍वन‍ि गूंजती रहती है। यह इतनी तेज होती है कि इंसान को सुनाई देने लगे तो कान के पर्दे फट जाये। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य 2 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से घूमता है। लेकिन खगोलविदों का कहना है कि दूसरी आकाशगंगा में एक तारा 300 गुना तेजी से यानी एक सेकेंड में तकरीबन 600 किलोमीटर की स्‍पीड से चक्‍कर काटता है। इतनी तेज से कोई चीज धरती पर गुजरते तो तबाही मच जाये।

यूनिवर्स के बारे में बहुत से राज हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं, पर लोग जानना चाहते हैं, जैसे हमारे सौरमंडल की तरह स्‍पेस में हजारों सूरज, चांद और सितारे हैं। साइंटिस्‍ट तो यहां तक कहते हैं कि मिल्‍की वे में ही अरबों तारे हो सकते हैं। मिल्की वे एक आकाशगंगा (Galaxy)है, जिसका हिस्सा हमारा सौर मंडल (Solar System)है। पृथ्वी से इस आकाशगंगा को देखने के आधार पर इसका नाम मिल्की वे पड़ा। इसे नंगी आंखों से नहीं देख सकते, सिर्फ टेलिस्कोप से ही देखा जा सकता है। ग्रीक भाषा से लिए गए इस शब्‍द का मतलब दुधिया चक्र होता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि यहां इतने तारे हैं कि फ‍िलहाल किसी भी कैलकुलेटर के लिए गणना करना मुश्क‍िल है।

इसे भी पढ़ें :24 घंटे से BDO लापता!

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…

इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में गैंगरेप, घूमने गई थी डैम…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनाहगारों को मिली कठोर सजा… जानें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...