spot_img

एशिया कप का महामुकाबलाः दुबई की रात में भारत की शान, पाकिस्तान ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दुबई की रेत और स्टेडियम की जगमगाहट में आज रात एक ऐसा मंजर बना, जिसने करोड़ों हिंदुस्तानियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। एशिया कप 2025 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद डाला। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्ला थामा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें सांस लेने तक का मौका न दिया। साहिबजादा फरहान ने जरूर 40 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज मानो भारतीय गेंदबाजी के जाल में फंसकर तड़पते रहे। 20 ओवर पूरे होते-होते पाकिस्तान की हालत यह रही कि बोर्ड पर बस 127/9 ही टांग पाये। भारत की ओर से कुलदीप यादव की फिरकी ने तीन शिकार किये। बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ दी। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक वार कर कहानी पूरी कर दी।

भारतीय शेरों की दहाड़

भारतीय बल्लेबाज मैदान में उतरे तो चेहरों पर आत्मविश्वास और पैरों में बिजली थी। हर शॉट में दुबई का आसमान गूंजता था, हर रन में हिंदुस्तान का जोश सुनाई देता था। जब सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का जड़ा, तो लगा जैसे पूरा स्टेडियम हिंदुस्तानी रंग में रंग गया हो।

चौपाल से लेकर चाय की दुकान तक

गांव की चौपाल पर बुजुर्गों ने रेडियो सुनते ही कहा, “लल्ला, फेरु पाकिस्तान के बोरिया बिस्तर बन्हा गइल।” पटना की चाय की दुकान पर गूंज उठा, “सूर्या भाई त गजब बा! दुश्मन के छक्का छुड़ा देलें।” दिल्ली से मुंबई तक, हर घर-घर में यही शोर था, “जीत हमारी है!” PM नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...