कोहराम लाइव डेस्क : टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रिवचंद्रन अश्विन को फरवरी में शानदार प्रदर्शन के बल पर आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ यानी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। बता दें कि इस रेस में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के नए बल्लेबाजी सनसनी काइल मायर्स भी थे, जिन्हें अश्विन ने पछाड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…
अहमदाबाद में अपने करियर के 400 विकेट को पार किया
34 वर्षीय अश्विन ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने 106 रन बनाए थे। अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में अपने विकेटों की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…
176 रन बनाने के साथ झटके 24 विकेट
अश्विन कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर पुरुष वर्ग में फरवरी महीने के अवॉर्ड के हकदार बने। महिला वर्ग में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट ने यह पुरस्कार जीता है।














