Palamu (Akhilesh Kumar) : हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार आशुतोष कुमार सिंह की जान चली गई। 43 साल के आशुतोष सिंह सीमावर्ती बिहार के ढिबरा थाना क्षेत्र के बरना गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आशुतोष सिंह किसी काम से छतरपुर की ओर जा रहे थे। वे अपनी बाइक पर सवार थे। जैसे ही पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब चौखटवा के पास NH-98 पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार आशुतोष सिंह सड़क पर फेंका गये।
जोरदार टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। हरिहरगंज थानेदार निर्भय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। बेतरह जख्मी बाइक सवार को हरिहरगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, एक्सिडेंट के बाद हाईवा का ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मृतक आशुतोष सिंह के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें
इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…
इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…
इसे भी पढ़ें : कार और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :बड़े स्तर पर तबादले, DGP ऑफिस से जारी हुई लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटोज, फैंस बोलें…
इसे भी पढ़ें :30 सितम्बर को मानसून की विदाई, यहां गरज सकते हैं बादल…जानें
इसे भी पढ़ें :पलामू में सेवा पखवाड़ा शुरू, रक्त दान करेंगे भाजपाई…






