spot_img
spot_img

भाई के मरते ही नीयत में आ गई खोट, कर डाला भाभी का यह हाल, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बेवा भाभी ट्विंकल को जीने नहीं दिया गया। पति का साथ क्या छूटा जमाना उसका बैरी हो गया। तीन बच्चों की मां ट्विंकल को जान से मार दिया गया। देवर अभिषेक ने हथौड़े से कूचकर ट्विंकल को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाले इस वारदात के बाद से खूनी देवर अभिषेक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसलिए दिया घटना को अंजाम 

घटना को लेकर प्रथम दृष्टयां जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार करीब साल भर पहले ट्विंकल के पति गौरव की  सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गौरव और ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी। पति की मौत के बाद ट्विंकल का सबकुछ बदल गया। उसका नसीब फूट गया। घर के लोगों का बर्ताव तक बदल गया। 23 साल की भाभी ट्विंकल के चाल चलन पर उसका देवर शक करने लगा। उसे यह शक हो गया था कि उसकी भाभी फोन पर किसी से लगी रहती है। कई दफा भाभी को भला बुरा भी बोला। देवर अभिषेक अपनी भाभी से नफरत करने लगा। भाई की मौत के बाद अभिषेक की नीयत में भी खोट आ गई थी। उसने ठान लिया था कि वह ट्विंकल को जीने नहीं देगा। आखिर में उसने ऐसा कर दिखाया। अब वह भागा भागा फिर रहा है। पुलिस उसे खोज रही है। माता-पिता के साये से वंचित उनके तीनों बच्चें टुअर सा हो गये। यह सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के तिलक राम कॉलोनी से रविवार को उछलकर सामने आया।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...