Ranchi : चार दिनों से प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे JSSC CGL चयनित अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार राहत की सुबह बन गया। झारखंड हाईकोर्ट का आदेश आते ही प्रदर्शन स्थल जश्न में बदल गया। अभ्यर्थी भावुक हो उठे। किसी ने जमीन चूमी, किसी ने साथियों को गले लगाया। पूरे परिसर में तालियां और खुशी के नारे गूंज उठे। फैसले के बाद सभी अभ्यर्थी एकजुट हुये और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने उनकी वर्षों की मेहनत और उम्मीद को बचा लिया।
चार दिन से चल रहा था आंदोलन
यहां याद दिला दें कि बीते 18 अगस्त को राज्य सरकार ने 22 परीक्षायें रद्द, 6 स्थगित और 17 परीक्षाओं की जांच का फैसला लिया था। इसके विरोध में चयनित अभ्यर्थी लगातार प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वही धरना स्थल राहत, सुकून और जश्न का गवाह बन गया।
JSSC-CGL परीक्षा रद्द मामले में अभ्यर्थियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत … जश्न का माहौल … #jssc #cgl pic.twitter.com/wH1pkR4K0g
— Akash Singh (@akashonweb) August 21, 2026
झारखंड हाई कोर्ट से स्टे लगने के बाद (JSSC CGL) सफल अभ्यर्थियों ने कुछ इस अंदाज में जश्न मनाया। pic.twitter.com/hdaN66tFgK
— G K Gourav (@GouravGKRepots) August 21, 2026








