kohramlive desk : नए जमाने की शादी में तरह-तरह की ऐसी डिमांड की जाती है कि लोग देखते सुनते रह जाते हैं। एक शादी में वरमाला के पहले दूल्हे द्वारा दुल्हन से Kiss करने की डिमांड का वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। जैसे ही दूल्हे ने किस के लिए इशारा किया तो वहां मौजूद सभी लोगों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। तभी दूल्हा दुल्हन से इशारों में किस मांगने लगता है। दुल्हन पहले तो शर्माती है। फिर प्यार से उसके गालों पर किस कर देती है। यह सब देखकर वहां मौजूद तालियां बजाने लगते हैं।
View this post on Instagram
15000 लोगों ने वीडियो को किया पसंद
सोशल मीडिया पर दोनों के इस प्यारे मोमेंट को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर लिखा है, “एक ट्विस्ट के साथ मेरी वरमाला. जब आप अपने कॉलेज के समय के प्यार के साथ शादी कर रहे हों।” इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
कई मजेदार कॉमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, ”ये हुई ना बात।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”मैं भी अपनी शादी में कुछ ऐसा ही करने वाली थी।” तीसरे यूजर ने लिखा, ”इंटरनेट पर ये बहुत ही प्यारी चीज देखी आज मैंने। ” वहीं, ऐसा ही एक और वीडियो witty_wedding ने शेयर किया है जिसमें, एक दूल्हन पंडित को फोन करके बहुत ही फनी बातें कर रही है। वह कह रही है, ”पंडित जी फेरों में कितना टाइम लगाओगे?” जब पंडित ने कहा कि एक घंटा लगेगा तो दुल्हन कहती है, ”एक नहीं आधा घंटा ही लगाना। मुझे जल्दी है।” इस वीडियो पर भी कई लोगों ने फनी कमेंट दिए हैं।
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : PNB के ग्राहकों को आसानी से मिलेगा 8 लाख का लोन, जानिए तरीका
Read More : 10वीं पास के लिए निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More :स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की रंगीन तस्वीर, आदेश जारी
Read More :कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून डाला…
Read More :पति को भेजवाया था जेल, निकलने के बाद उठाया खौफनाक कदम..
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..














