UP : नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही अपने पति को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन के इस बर्ताव से ससुरालवाले चौंक गए। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। महिलाएं नई दुल्हन का स्वागत करने की रस्म अदा कर रही थी, इसी दौरान उसने अपने पति को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन ने दूल्हे को जैसे ही थप्पड़ लगाया वहां भारी बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद हंगामे के बीच दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार फेंका और सादे पहनावे में अपने मायके वापस लौट गई।
Read More : चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव
दुल्हन ने क्यों जड़ा थप्पड़
थप्पड़ मारने के बाद ममला इतना बढ़ा कि पहले पंचायत और फिर थाने तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की शादी हुई थी उसका पहले से कोई प्रेम-प्रसंग है और यही वजह रही कि उसने ससुराल पहुंचते ही बगावत कर दी। जौनपुर के लवायन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी खेतासराय थाना इलाके के एक गांव में हुई। शादी विवाह का आयोजन भी धूमधाम के साथ किया गया। रविवार की सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचा। महिलाएं नई दुल्हन की परिछावन कर रही थी, इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ लगा दिया। पहले कुछ लोगों ने सोचा कि दुल्हन के ऊपर कोई बुरा साया है इसके लिए झाड़-फूंक का इंतजाम भी किया गया, लेकिन बाद में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। मामला पंचायत में पहुंचा। दुल्हन को समझाने बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो उसे मायके जाने दिया गया।
Read More :महिला को घर से बुलाकर दाग दी गोली, इस शख्स को ढूंढ रही पुलिस…












