spot_img

गहरी दोस्ती में पैसे की एंट्री होते ही बन गया जानी दुश्मन, फिर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : हजारीबाग जेल के गार्ड निर्मल एक्का और उसकी पत्नी रश्मि मोनिका हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है। दोहरे हत्या में शामिल हत्यारों को अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार रामराई सुरीन और उसके बेटे मांगता सुरीन एवं दोस्त बुधन सवैया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोहरे हत्याकांड के पीछे छुपे राज का खुलासा करते हुये चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने मीडिया को बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थाना क्षेत्र के देवाबीर गांव में रहनेवाला रामराई सुरीन एक मर्डर केस में साल 2012 से हजारीबाग जेल में सजा काट रहा था। जेल खटने के दौरान कैदी रामराई सुरीन और जेल के गार्ड निर्मल एक्का में गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्रगाढ़ होती चली गई। पैसे का लेन-देन तक होने लगा। जमीन खरीदने के नाम पर गार्ड निर्मल एक्का ने रामराई से करीब साढ़े पांच लाख रुपये उधार लिये थे। उधार का पैसा नहीं देने के चलते एक साजिश के तहत दोनों पति-पत्नी की हत्या कर दी। मारा गया निर्मल रिटार्यड फौजी था।

बीते 9 अक्टूबर को जेल से बाहर आने के बाद रामराई ने निर्मल से अपने उधार के पैसे वापस मांगे। तब निर्मल ने उसे अपनी सियाज कार ले जाने को कहा। कार में खराबी होने की शिकायत करने पर निर्मल ने रामराई से कहा कि गाड़ी वापस कर दो और अपना पैसा भी भूल जाओ। इसके बाद ही रामराई ने भयानक इरादा बना लिया। इस बीच बीते 17 दिसम्बर को निर्मल अपनी पत्नी रश्मि मोनिका सनमानी के साथ अपनी सियाज कार लेने चाईबासा गया। चाईबासा बस स्टैंड पर रामराई सुरीन ने दोनों को रिसीव किया। दोनों पति-पत्नी को इधर-उधर घुमाने के बाद दोनों को रामराई अपने दोस्त बुधन सिंह सवैया के गांव केलेंडे में ले गया। बुधन सिंह के घर में दो दिन रखने के बाद बीते 19 दिसम्बर को रामराई सुरीन पति-पत्नी को चक्रधरपुर तक छोड़ने की बात कह कार से निकल गये। रामराई ने पहले से ही गाड़ी की डिक्की में कुल्हाड़ी छुपा रखी थी। पति-पत्नी को बरकेला के रास्ते एक जंगल में ले गया। तब रामराई के साथ उसका बेटा मांगता सुरीन और दोस्त बुधन सवैया भी था। जंगल में निर्मल का सिर धड़ से अलग कर दिया। बाद में उसकी पत्नी को भी मार डाला।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...