Kohramlive : जिम से निकलते ही तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पहले से घात लगाये नकाबपोश बदमाशों ने करीबन 50 राउंड गोलियां चलाई। जिससे 2 युवकों का सीना छलनी-छलनी हो गया। मौके पर ही पंकज मलिक और वीरेंद्र की मौत हो गई। वहीं अर्जुन को बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। 2 बाइक पर सवार 5 बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से भाग निकले। यह दुस्साहसिक वारदात गुरुवार को हरियाणा के यमुनानगर के खंड रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह के पॉवर जिम के बाहर हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं खबर लिखे जाने तक घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस मौके पर पहुंच इंवेस्टिगेशन कर रही है। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। अपराधियों की धर पकड़ के लिये पुलिस ने टीमें लगा दी हैं।
VIDEO | Two persons killed in a firing incident reported in Yamnunanagar, Haryana earlier today. The incident was captured on CCTV, which shows three assailants opening fire.#HaryanaNews #Yamunanagar
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/tUeqkQvUXw
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM













