spot_img

दारोगा बनते ही पत्नी का मन बदल गया और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सात फेरों से पहले भरोसे की डोर टूटी और रिश्ता सीधे थाने की चौखट तक जा पहुंचा। पिलखुवा के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन की कहानी आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुलशन का इल्जाम है कि उसने अपनी पत्नी पायल रानी को मेहनत-मजदूरी कर पढ़ाया-लिखाया। दिन-रात एक कर उसका सपना संजोया, उसे पुलिस में दारोगा बनते देखने का। वक्त बदला, किस्मत चमकी और पायल रानी वर्दी पहनकर दारोगा बन गईं। इल्जाम है कि नौकरी मिलने के कुछ ही समय बाद रिश्तों में दरार आ गई। गुलशन के मुताबिक, 13 नवंबर 2025 को पत्नी ने उसके और उसके पूरे परिवार माता-पिता, भाई, बहन और भाभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा दिया। गुलशन का कहना है कि दोनों की पहचान साल 2016 से थी और 2022 में कोर्ट मैरिज की गई थी। आज वही रिश्ता कागजों में अपराध बनकर दर्ज है। पत्नी वर्तमान में बरेली में दारोगा के पद पर तैनात हैं। खुद को बेगुनाह बताते हुये गुलशन SP कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

The police officer's wife filed a dowry case against her husband. | जिसे पढ़ाकर दारोगा बनाया, उसी ने फंसा दिया: पति बोला- लव मैरिज किया था, अब भी साथ रहेंगे, हापुड़ में

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...