Ranchi: उड़ती-उड़ती एक खबर विक्की तिर्की तक पहुंची कि उसके मुहल्ले में ही रहने वाले राजेश कुमार मुंडा के पास 50 लाख रुपये हैं। यह रुपये उसने जमीन बेचकर हासिल किया है। इसके बाद विक्की ने दिमाग लगाना शुरू किया कि कैसे राजेश से वह सटे और उसका माल गटक जाये। मुहल्ले के ही एक लड़के के माध्यम से राजेश से दोस्ती कर ली। करीब दो माह पहले राजेश को अपना दोस्त बनाया। ज्यादा से ज्यादा समय वह राजेश के साथ ही बिता दिया करता था। वह राजेश के साथ ऐसा बर्ताव करने लगा कि राजेश को भी लगने लगा कि विक्की ही उसका सच्चा और जिगरी दोस्त। तक राजेश को इस बात की भनक तक नहीं थी कि विक्की एक शातिर खिलाड़ी निकलेगा। विक्की का असली चेहरा तब सामने आया जब सोमवार को राजेश का किडनैप कर लिया गया। बतौर फिरौती एक करोड़ रुपये उसकी पत्नी से मांगी गई। अपहृत राजेश को उसकी पत्नी कलावती से बात तक कराया गया। बाद में फिरौती की रकम घट कर 20 हजार रुपये हो गई। मामला लालपुर थाना पहुंच चुका था। रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा और सिटी एसपी सौरभ कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टेक्निकल सेल और मिले अन्य तथ्य और परिस्थिति जन्य साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि राजेश का किडनैप करने में किसी करीबी का ही हाथ। बुधवार को भोरे-भोर पुलिस हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु जंगल से अपहृत राजेश को सही सलामत खोज निकाला। सुनें क्या बोले रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार…
Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद
Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर
Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी
Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल














