spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Arrest : नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, एक अबतक फरार

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : Arrest : गढ़वा जिले के खरौंधी के बजरमरवा गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अबतक फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

घटना की जांच के लिए घटनास्थल पहुंचे गढ़वा के एसपी गढ़वा खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने कहा कि प्रथम दृष्टया तो गैंगरेप की घटना सही लग रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों में से दो युवकों को Arrest कर हिरासत में ले लिया है और उनके पूछताछ की जा रही है। जल्द ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। एसपी ने घटना को शर्मनाक बताया है।

किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में तीन पर केस दर्ज

इससे पूर्व खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव की खुर्धन पहाड़ी के पास तीन युवकों ने एक किशोरी छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। घटना के बाद से पीड़िता अबतक सदमे में है। उसका इलाज उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के कोण में हुआ। किशोरी के पिता ने तीनों आरोपियों संजय उरांव (35 वर्षीय), रंजन उरांव (25 वर्षीय), मानिक उरांव (22 वर्षीय) के खिलाफ खरौंधी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना के बाद लड़की हो गई बेहोश

पीड़िता छात्रा अपने खेत में धान का बोझा लेने गई, तब तभी तीनों युवक वहां आ गए। तीनों ने जबरदस्ती किशोरी को खुर्धन पहाड़ी के एकांत जगह पर ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई और तीनों लड़के उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी रातभर वहीं पड़ी रही।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दरिंदगी, Gang Rape के बाद नाबालिग को पहाड़ी से नीचे फेंका

रातभर अकेली कराहती रही लड़की

सुबह में जब गांव की एक महिला पशुओं को चराने के लिए वहां गई, तब उसने कराहती हुई उस लड़की को वहां देखा। वह उसे पहचान गई, फिर उसने इसकी खबर गांव में आकर दी। लड़की के परिजन पीड़िता को बेहोशी की हालत में उठाकर इलाज के लिए यूपी के सोनभद्र जिलांतर्गत कोण ले गए। वहां से इलाज कराने के बाद स्थिति सुधरने पर परिजन पीड़िता को लेकर घर लौटे। उसे गंभीर रूप से आंतरिक चोट लगी है।

फरार युवकों को Arrest करने के लिए छापामारी अभियान

पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ खरौंधी थाना में केस दर्ज कराया। इसके बाद थाना प्रभारी कमलेश कुमार घटनास्थल पर गये, वहां से खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया। सभी अभियुक्त फरार हो गए थे। पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापामारी करती रही। वहीं एक अभियुक्त को पकड़ने के लिए अबतक छापामारी जारी है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad में रफ्तार का कहर, पांच की मौत, एक गंभीर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...