खाई में गिरी सेना की गाड़ी, इतने जवानों की चली गई जान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुरुवार का दिन देश के लिए बेहद भारी खबर लेकर आया। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 भारतीय जवान शहीद हो गये, जबकि 11 जवान घायल हुये हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो ऊंचाई पर स्थित एक सैन्य चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ और ढलान पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे खाई में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा के मुताबिक 10 जवानों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को रेफर, 1 जवान का इलाज भद्रवाह अस्पताल में जारी है। गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल भेजा गया है। GMC डोडा से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी मौके पर तैनात की गई। राज्य से लेकर देश तक शोक की लहर है।

हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताते हुये कहा “डोडा में हुये इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हमारे 10 बहादुर जवानों का बलिदान बेहद पीड़ादायक है। देश इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।” उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुये शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और रेस्क्यू टीमों के तेज और साहसी प्रयासों की सराहना की।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...