म्यांमार : म्यांमार में तख्तापलट होने के बाद से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सेना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को यंगून इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक चाइनीज़ फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद म्यांमार की सेना ने गोलियों की बारिश कर दी। इस गोलीकांड में 51 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग शहरों में भी प्रदर्शन के दौरान 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
Read More : झारखंड के ईशान ने डेब्यू मैच में किया कमाल, खेली धमाकेदार पारी
रिपोर्ट के अनुसार अभी म्यांमार में प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि अभी भी कई जगह ऐसी हैं, जहां लाशें पड़ी हैं लेकिन उनकी सुध नहीं ली गई है। म्यांमार में जारी भारी विरोध प्रदर्शन को लेकर दुनिया चिंतित है। रविवार की घटना के बाद ब्रिटिश सरकार ने चिंता व्यक्त की है, तो वहीं संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी अपील की गई है कि म्यामांर की सेना को तुरंत सत्ता वापस चुनी हुई सरकार को सौंप देनी चाहिए।
Read More : कोहली और ईशान ने दिलाई विराट जीत, लगाई छक्कों की झड़ी
यहां याद दिला दें कि एक फरवरी को सेना ने तख्तापलट कर दिया था और सत्ता की कमान अपने हाथ में ले ली थी। आंग सान सू की समेत कई बड़े नेताओं को जेल में बंद कर उनकी आवाज़ दबा दी गई। इसी के बाद से ही म्यांमार की सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है और लोग आंग सान सू की को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।
Read More : मरीज की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने कहा- डॉक्टर ने मार डाला (VIDEO)














