KohramLive : भूस्खलन की चपेट में आकर आर्मी कैंप धंस हो गया। कई फौजी मलबे में दब गये। वहीं अबतक दो लोगों की लाशें बरामद की गई है। यह भूस्खलन मणिपुर के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास बीती रात हुई। यहां याद दिला दें कि मणिपुर में लगातार तेज बारिश हो रही है। टेरिटोरियल आर्मी के जवानों के साथ कई आम लोग भी भूस्खलन का शिकार हुए हैं। राहत कार्य जारी है। वहीं, नोनी के डिप्टी कमिश्नर ने एक एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुए भूस्खलन के कारण 50 से अधिक लोग मलबे के अंदर दब गए हैं। जबकि दो लोगों की लाशें मिली हैं। मलबा गिरने से इजेई नदी का प्रवाह भी बाधित हो गया है, भंडारण की स्थिति अगर भंग हुई तो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में कहर बरपाएगा।

रेलवे लाइन का हो रहा निर्माण
जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी देखरेख और सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल फौजी तैनात किये गये हैं। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें कई जवान दब गए। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर जानकारी देते हुए लिखा, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई।

इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें








