जमीन के झगड़े में खुलेआम लहराए हथियार, बाइक सवार को लगी गोली

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : जमीन के झगड़े में खुलेआम लहराए गए हथियार। इसमें सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को गोली लग गई। भूमि विवाद भाजपा के पूर्व प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार और उनके एक रिश्तेदार के बीच चल रहा था। विपक्षी गुट द्वारा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तो बच गए लेकिन उनपर चलाई गई गोली वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार बिहार के शेरघाटी निवासी रामाधीर यादव को लग गई।

घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रतापपुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया है। युवक को पैर में गोली लगी है।

इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

देखते ही देखते बात बढ़ गई

घटना की सूचना पाकर घोरीघाट पिकेट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए गोली चलाने वाले युवक की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित प्रतापपुर थाना क्षेत्र की घोरीघाट पंचायत अंतर्गत सीलदाहा बाजार में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार का उनके एक ग्रामीण रिश्तेदार के साथ जमीन और घर के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद एक युवक ने भाजपा नेता पर रिवॉल्वर तानते हुए गोली चला दी।

गोलीबारी से मच गई सनसनी

रामाधीर अपनी ससुराल प्रतापपुर से अपने घर बाइक से जा रहा था। गोली चलाने वाले युवक की पिस्टल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बीच बाजार गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गोलीबारी करने वाला अपराधी फरार हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Rims में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...

झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश...

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...