Kohramlive : टेक कंपनी एपल ने सबसे पतला आईपैड एयर, आईपैड प्रो, मैजिक की-बोर्ड और पेंसिल-प्रो लॉन्च किया है। आईपैड एयर और आईपैड प्रो 11 इंच और 13 इंच डिस्प्ले ऑप्शन के साथ लॉन्च किये गये हैं। इसमें आईपैड प्रो एपल का सबसे पतला डिवाइस है। 11 इंच डिस्प्ले वाले आईपैड प्रो की थिकनेस 5.3mm और 13 इंच वाले की थिकनेस 5.1mm है। इसमें कंपनी ने M4 चिपसेट दिया है। वहीं, आईपैड एयर M2 चिपसेट के साथ उतारा गया है। भारत में यह डिवाइस 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में 15 मई से अवेलेबल हो जायेगा।
आईपैड एयर
आईपैड एयर चार स्टोरेज ऑप्शन 128GB, 256GB, 512GB और 1TB में मिलेंगे। आईपैड एयर में 12 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट लैंडस्केप कैमरा कंपनी ने दिया है। आईपैड एयर में M2 चिपसेट दिया गया है। 11 इंच वाले आईपैड एयर की कीमत 599 डॉलर होगी, वहीं, 13 इंच वाले की कीमत 799 डॉलर है। भारत में यह डिवाइस 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में 15 मई से अवेलेबल हो जायेगा। करीब 8 महीने पहले 12 सितम्बर को एपल ने ‘वंडरलस्ट इवेंट’ में आईफोन 15 सीरीज, वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 लॉन्च किया था। एपल ने आईफोन 15 सीरीज को 79,990 की शुरूआती कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा था।
PLI स्कीम का हिस्सा है एपल
एपल के तीनों कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन) भारत सरकार की 41,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) का हिस्सा हैं। इस स्कीम के बाद ही भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। 2020 में भारत सरकार ने PLI Scheme को लॉन्च किया था। इस स्कीम से बाहर के देशों की कंपनीज को मौका मिलता है कि वो लोकल मैन्युफैक्चरिंग का फायदा उठा सकें, साथ ही उस पर इन्सेंटिव भी कमा सकें।
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…












