कोहराम लाइव डेस्क : एप्पल कंपनी के आई फोन यूजर्स के लिए खुशखबरी। ऐसा देखा जाता है कि कंपनी अपने iPhone हैंडसेट्स को दूसरे स्मार्टफोन से बेहतर और कारगर बनाने की दिशा में हमेशा प्रयासरत रहती है। नये-नये फीचर्स ग्राहकों की सुविधा के लिए इनोवेट करती रहती है। खबर आ रही है कि इस बार कंपनी एक और शानदार फीचर लांच करने जा रही है। इससे प्राइवेसी और भी मजबूत हो जाएगी। इसके माध्यम से अब iPhone यूजर्स के लोकेशन की जासूसी नहीं की जा सकेगी। नया फीचर आसपास मौजूद ट्रैकिंग डिवाइस से तुरंत सावधान कर देगा।
इसे भी पढ़ें : बेटे की लाश लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली थाना, किया हंगामा
इस प्रकार ट्रैकिंग डिवाइस होग जाएगा डिएक्टिवेट
बताया जा रहा है कि नये फीचर के जरिये iPhone यूजर की जासूसी नहीं हो पाएगी। अगर यूजर के आसपास कोई ट्रैकिंग डिवाइस होगा भी तो iPhone उसे डिएक्टिवेट कर देगा। iPhone के लिए जल्द रिलीज होने वाले iOS 14.5 अपडेट में इस नए सेफ्टी फीचर को सिस्टेमेटाइज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…












