बर्थ डे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 

भोजपुर : कोहरे की वजह से दो युवकों की जान चली गई। विजिवबिलिटी कम होने के कारण एक कार हाइवे किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। मृतकों की पहचान कुणाल सिंह (30) और गौरी शंकर शुक्ला (30) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों एक डॉक्टर की बेटी की बर्थडे पार्टी में गये थे। लौटते वक्त हादसा हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम कर दिया। सरकार ने दोनों परिवार को 4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का एलान किया है। यहां याद दिला दें कि 2 दिन पहले कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हुई थी। लोगों ने कंटेनर को हाइवे से हटवाने की मांग की थी, पर उसे नहीं हटाया गया। इसी कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना का जिम्‍मेवार मानते हुए थानेदार को निलंबित करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें :जंगल में इस अवस्था में मिली युवती की लाश…

इसे भी पढ़ें :नीलगाय का शिकार करने से रोका तो मार दी गोली …और फिर

spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...