spot_img

अंश–अंशिका नहीं मिले, मशाल जुलूस और बंदी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 5 साल के मासूम अंश और 4 साल की अंशिका का गुजरे सात दिनों के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। आज जगन्नाथपुर के मौसीबाड़ी खटाल, मल्लारकोचा में अंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति की एक अहम बैठक हुई। राजद नेता सह संयोजक कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रहस्यमय ढंग से गायब बच्चों का सातवें दिन भी पता नहीं चलने पर गहरी चिंता और पीड़ा जताई गई। बच्चों के पिता सुनील यादव, नंदन यादव, बबन यादव सहित
कई सामाजिक, राजनीतिक व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक अंश–अंशिका की सही सलामत वापसी नहीं हो जाती, संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा।

संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि बीते 6 जनवरी को शहीद मैदान, शेख भिखारी चौक पर महाधरना के दौरान
सीनियर एसपी राकेश रंजन ने SIT गठन और जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था। लेकिन 7 दिन बाद भी परिजन खाली हाथ हैं। परिजनों की मानसिक स्थिति बेहद चिंताजनक और पूरे क्षेत्र में जनाक्रोश है। संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि 10 जनवरी को दिन के 4 बजे से पुराना विधानसभा से भगवान बिरसा चौक तक मशाल जुलूस व पदयात्रा निकाली जायेगी, वहीं 11 जनवरी को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रहेगा। सभी बाजार, दुकानें, हाट, आवासीय क्षेत्रों के व्यवसाय स्वतः बंद रखने की अपील की गई है। बंद और मशाल जुलूस के समर्थन में 9 जनवरी को दिन के 4 बजे से धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट सेक्टर-2 एवं झोपड़ी मार्केट में नुक्कड़ सभायें आयोजित होंगी। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि अंश–अंशिका की सकुशल वापसी तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...