RANCHI : झारखंड में नियोजन नीति को लेकर छात्रों द्वारा कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले किया जा रहा है। नियोजन नीति के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने 10 और 11 जून को झारखंड बंद ऐलान किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी छात्रों ने टि्वटर पर अभियान चलाया। अब एक बार फिर सड़क पर उतरकर विरोध करने की तैयारी की जा रही है। आंदोलन की अगुवाई छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो कर रहे है। छात्र 60-40 नाय चलतो को लेकर काफी गंभीर है। 60-40 नियोजन नीति के मुताबिक बहाली प्रक्रिया में झारखंड के लोगों को 60% सीट ही दी जाएगी। वहीं 40% दूसरे स्टेट को। नियोजन नीति को लेकर संगठन ने सांसद और विधायकों का रुख किया और नियोजन नीति को लेकर उनका क्या मत यह पूछा। कई जिलों में नियोजन नीति के विरोध में प्रचार अभियान भी तेज किया गया है। नेताओं से भी नियोजन नीति के विरोध में अपना समर्थन मांगा है छात्र अपनी मांग को लेकर मांदर ढाक नगाड़ा बजाकर सखुआ पत्ता लेकर घूम रहे है और छात्रों को एकजुट होकर स्थानीय नीति का विरोध करने की मांग कर रहे हैं।
नियोजन नीति के विरोध को लेकर युवाओं ने पहले भी आंदोलन किया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी आंदोलन किया और 2 महीने पहले सीएम आवास का घेराव भी किया। अब नयी रणनीति के तहत एक बार फिर छात्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हाथ पर लिखा…
इसे भी पढ़ें :2 पिलर के बीच फंसा मासूम, पूरा देश मांग रहा सलामती की दुआ…
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के 3 लोगों की नि*र्मम ह*त्या, क्या बोला मास्टरमाइंड… देखें
इसे भी पढ़ें : जबरदस्त मौका, सुधार लें अपना Voter ID… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे








