Kohramlive : अंकिता को एकतरफा प्यार में शाहरुख नामक एक सनकी युवक ने खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था। इलाज के दौरान अंकिता की रांची में मौत हो गई थी। अंकिता मर्डर केस में पीड़ित परिवार की मदद के लिए आज झारखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अंकिता की बड़ी बहन को सरकारी नौकरी दी है। झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन ने स्वंय अंकिता की बड़ी बहन को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस बात की जानकारी बसंत सोरेन से ट्वीट करते हुए दी।
आज दुमका की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता की बड़ी बहन को नियुक्ति पत्र देकर उनके दर्द को कुछ कम करने का प्रयास किया। pic.twitter.com/ZgWkxgX549
— Basant Soren (@BasantSorenMLA) September 11, 2022
अंकिता की बहन मिली सरकारी नौकरी
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक भाई बसंत सोरेन ने ट्विट किया, “आज दुमका की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता की बड़ी बहन को नियुक्ति पत्र देकर उनके दर्द को कुछ कम करने का प्रयास किया।” इस ट्ववीट के साथ बंसत सोरेन ने दो तस्वीरें भी साझा की है। एक तस्वीर में वो अंकिता की बड़ी बहन को नियुक्ति पत्र सौंपते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वो अंकिता के परिजनों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है।
सरकार के फैसले की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर सरकार के इस काम की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने इस काम के लिए इस काम के लिए बसंत सोरेन और झारखंड सरकार की सराहना की। सोनू झा नामक एक यूजर ने लिखा कि बहुत ही नेक कार्य…. आप ऐसे ही जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते रहिए… आपकी यही सेवा भावना का मैं व्यतिगत रूप से कायल हूं…. दिल से आपका धन्यवाद…। अंकिता मर्डर केस की जांच के लिए गठित झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट को सौंप दिया है।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, मची चीख पुकार








