spot_img
spot_img
spot_img

डुमरसोता पंचायत में ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के डुमरसोता पंचायत में लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से चल रही पाइपलाइन सिंचाई योजना पर काम कर रही L&T कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) नियमों की अनदेखी कर केवल मुनाफा कमा रही है, जबकि गांव के विकास की कोई पहल नहीं हो रही। प्रधान सचिव शशांक शेखर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया।
उनका स्पष्ट संदेश था, यदि यहां काम करना है, तो पहले पंचायत को सुविधायें देनी होंगी, अन्यथा कार्य रोक देना चाहिये। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने CSR के तहत कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। बैठक में गौरी शंकर चौधरी, प्रमोद चौधरी, पप्पू कुमार, राम देनी चौधरी, लालमणि राम, अनिरुद्ध चौधरी, निरंजन राम, बुलबुल कुमार, मुन्ना, रामलखन चौधरी, दीपक और सुनील सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

बैठक में ग्रामीणों ने L&T के सामने यह मांगें रखीं, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण CSR फंड से। एंबुलेंस की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश एवं शिक्षा क्षेत्र में सुधार और सामाजिक विकास के लिये ठोस कदम कंपनी उठाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...