PALAMU : डूबते दोस्त को बचाने में एक- एक कर तीनों दोस्त डूब गये। स्थानीय गोताखोर की मदद से तीनों की डेड बॉडी बाहर निकाली गई। एक दोस्त मन्नू बच गया। उसने ही शोर मचाया तब गांव के लोग मौके पर आये, पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों जिगरी दोस्त अमन, अकमल और अफसर काल के गाल में समा चुके थे। तीनों की उमर 10 से 13 साल के बीच है। एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। घरवालों का हाल बहुत खराब है। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के गौरा के बंद ग्रेफाइट माइंस के पास हुआ।
घटना के संबंध में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि आज शाम कुछ बच्चे खेलने कूदने के इरादे से गौरा के बंद माइंस की तरफ गये। इसी दरम्यान अकमल माइंस के पानी में नहाने चला गया। वह डूबने लगा। अकमल को बचाने की खातिर अफसर और अमन गये, पर यह दोनों भी फंस गये। तीनों डूब गये। इनका एक दोस्त मन्नू को कुछ समझ नहीं आया वह भागा-भागा गांव पहुंचा और सबको बताया। खबर पाकर मौके पर पहुंची सतबरवा पुलिस ने गोताखोर को बुलाया। तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तीनों जिगरी दोस्त थे। चौथा मन्नू भी साथ में ही पढ़ता है।
इसे भी पढ़ें :फुआ-भतीजी का छलका दर्द, हवालात पहुंचे दो दबंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति
इसे भी पढ़ें :खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आ रहा Honda का नया Activa स्कूटर, जानिए खासियत
इसे भी पढ़ें :अमूल-मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें…










