Kohramlive desk: अमेरिका के कैलिफोर्निया में तो शुक्रवार को डॉलर की बारिश हुई और लोगों ने सड़क के बीचों बीच जमकर नोट लूटे। अब उनके पीछे पुलिस और एफबीआई पड़ गई है। लोगों से कहा गया है कि नोटे हुए नोट वापस कर दें, नहीं तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोटों की बारिश
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार्ल्सबैड के इंटरस्टेट हाईवे-5 से शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे एक नोटों से भरा ट्रक गुजर रहा था। इस ट्रक में कई बैग में नोट भरे हुए थे। अचानक से ट्रक का पीछे का दरवाजा खुल गया और तेज हवा के कारण बैग खुल गए। बैग के खुलते ही इसमें भरे नोट हवा में उड़ने लगे। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने गाड़ियां रोक कर नोट लूटना शुरू कर दिया, इससे पूरा हाईवे जाम हो गया। बताया जा रहा हे कि बैग में एक और 20 डॉलर के नोट भरे थे।
ड्राइवर से हुई हाथापाई
ट्रक ले जा रहे ड्राइवर ने जब देखा कि उसके ट्रक के नोट आसमान में उड़ रह हैं और लोग उसे लूट रहे हैं, तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन लोग नोट लूटने में इतने पागल थे कि वे ट्रक ड्राइवर से भी हाथापाई कर बैठे, मजबूर होकर ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पेट्रोलिंग पूलिस को इसकी जानकारी दी।
पैसे लेने वालों पर लग सकता है आपराधिक आरोप
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लोगों को चेतावनी दी कि वे नोट वापस लौटा दें, लेकिन लोग नोटों की बारिश से इतने खुश हो गए कि उन्हें इस चेतावनी से फर्क ही नहीं पड़ा। इसके बाद पुलिस ने रास्ते को दोनों तरफ से सील कर दिया, जिसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने नोट वापस कर दिए। हालांकि, कई लोग ढ़ेर सारे नोट अपनी-अपनी गाड़ी में रखकर फरार हो गए।
अब एफबीआई कर रही जांच
अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि ट्रक में कितने नोट थे और कितने गायब हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खुद ही लूटे गए नोट वापस कर दें,
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी














